कोरियाछत्तीसगढ़

भारत फाइनेंस कंपनी में कार्यरत कैशियर पर हितग्राहियों एवं कंपनी के पैसे का गबन करने का लगा आरोप,ब्रांच मैनेजर के शिकायत पर मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने आरोपी कैशियर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कोरिया। जिले के मनेन्द्रगढ़ स्थित भारत फाइनेंस कंपनी में कार्यरत कैशियर पर हितग्राहियों एवं कंपनी के पैसे का गबन करने वाला आरोपी कैशियर को मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ब्रांच मैनेजर नरेन्द्र कुमार कश्यप ने थाना मनेन्द्रगढ़ आकर एक लिखित शिकायत किया कि दिनांक भारत फाईनेंस कंपनी में कैशियर के पद पर कार्यरत दिनेश पुरी कैशियर के हितग्राहियो का लगभग तीन लाख पचास हजार रूपये का गबन किया गया है, जिसकी रिपोर्ट पर थाना मनेन्द्रगढ़ के प्रभारी सचिन सिंह द्वारा अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी से अवगत कराने के बाद मिले निर्देश पर तत्काल टीम पेण्ड्रा मरवाही रवाना कर आरोपी को तलब कर थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी को धारा सदर 408 भा0द0वि0 का पाये जाने से अपराध कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सचिन सिंह, सहायक उप निरीक्षक आर0 एन0 गुप्ता, नईम खान, आरक्षक अजय पोया, जितेन्द्र ठाकुर, भूपेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र साहू रामस्वरूप मार्को का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button