छत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंजरायपुर

**मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली सड़क मार्ग अवरुद्ध, ट्रेलर पलटने से यातायात ठप**

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

आज सुबह लगभग 6:00 बजे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर वाहन मध्य प्रदेश की ओर से छत्तीसगढ़ की ओर क्रेन मशीन लेकर आ रहा था, जो बलंगी पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित होकर सड़क के बीचो-बीच पलट गया। इस हादसे के कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे सैकड़ों मालवाहक गाड़ियाँ और यात्री फंस गए हैं।

बलंगी पुलिस चौकी की टीम मौके पर मौजूद है और यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस प्रशासन अस्थायी रूप से एक वैकल्पिक मार्ग बनाकर यातायात को चालू करने की कोशिश कर रहा है, ताकि जब तक ट्रेलर हटाया नहीं जा सके, तब तक आवागमन सुचारू हो सके।

Related Articles

Back to top button