बलरामपुर

बायो बबल तोड़ने पर तीन श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर लगा 1 साल का बैन, 38 लाख का जुर्माना भी..

By team khabar 30

स्पोर्ट्स डेस्क-बायो बबल तोड़ने के मामले में श्रीलंका ने अपने तीन खिलाड़ियों पर एक बड़ी कार्रवाई की है उस लंका ने इन तीनों खिलाड़ियों पर 1 साल का बैन लगा दिया है और उन पर 38 लाख का जुर्माना भी लगाया है। कुसल मेंडिस,निरोशन डिक्वेला और धनुष्का गुणातिलका ये तीन खिलाड़ी बैन किये गए हैं।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ T20 सीरीज खत्म होने के बाद तुरंत यह कार्रवाई की है और उन्होंने अपने तीन खिलाड़ियों पर 1 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। कुसल मेंडिस निरोशन डिक्वेला और धनुषका गुनातिलका को इंग्लैंड में बायो बबल तोड़ने का दोषी पाया गया उसी मामले में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इन पर 1 साल का बैन लगाया है और 38 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह तीनों खिलाड़ी 1 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे वहीं 6 महीने तक यह घरेलू क्रिकेट में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button