क्राइमछत्तीसगढ़पुलिसहत्या

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तार, शहर में तनावपूर्ण स्थिति

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाल ही में हुए इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी कुलदीप साहू को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। कुलदीप साहू पहले से कई आपराधिक मामलों में आरोपी था और फरार चल रहा था।

हत्या की यह घटना तब हुई जब कुलदीप और हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख के बीच विवाद हुआ था। कुलदीप साहू ने फरारी के दौरान तालिब शेख के घर में घुसकर उनकी पत्नी और बेटी पर तलवार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद, दोनों शवों को दूर ले जाकर अर्धनग्न अवस्था में फेंक दिया गया, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया।

आरोपी कुलदीप साहू को बलरामपुर एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने झारखंड और बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया और उसे सूरजपुर लाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Related Articles

Back to top button