छत्तीसगढ़बलरामपुररायपुर

राष्ट्रीय वन खेल से पहले 61 वन कर्मियों को पदोन्नति, दैवेभो कर्मियों को 12 करोड़ की श्रम सम्मान राशि मंजूर

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

रायपुर में कल से शुरू हो रहे राष्ट्रीय वन खेल से पहले एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम उठाया गया है। प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) ने विभाग के 61 वन कर्मियों को पदोन्नति दी है। लंबे समय से लंबित इस प्रक्रिया में 43 कर्मियों को डिप्टी से रेंजर और 16 कर्मियों को रेंजर से एसडीओ (सब डिविजनल ऑफिसर) के पद पर पदोन्नत किया गया है।



इसके अतिरिक्त, हाल ही में विभाग ने दैवेभो (दैनिक वेतनभोगी) कर्मियों के लिए 12 करोड़ रुपये से अधिक की श्रम सम्मान राशि भी मंजूर की थी, जो कर्मचारियों के प्रति विभाग की एक और सराहनीय पहल है।

Related Articles

Back to top button