क्राइमछत्तीसगढ़बलरामपुरबलौदा बाजाररायपुर

बलौदाबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4788 लीटर अवैध शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलौदाबाजार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हथबंद थाना  क्षेत्र के ग्राम केसदा स्थित एक फार्महाउस पर छापेमारी की, जहाँ भारी मात्रा में अवैध रूप से डंप की गई शराब को जब्त किया गया। यह शराब मध्यप्रदेश में निर्मित थी और इसे फार्महाउस में गुप्त रूप से रखा गया था। पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान 4788 लीटर (532 पेटी) शराब बरामद की, जिसका कुल मूल्य 34 लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है।



इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो इस अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए गए। आरोपियों से पूछताछ के बाद, पुलिस अन्य संभावित संलिप्त लोगों और अवैध शराब के नेटवर्क की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button