अब किसान जोड़ सकेंगे अपनी बाकी भूमि की जानकारी – Farmer ID पोर्टल पर फिर से खुला मौका

किसान बंधुओं के लिए जरूरी खबर: अब जोड़ सकेंगे अपनी बाकी कृषि भूमि की जानकारी
किसानों के लिए राहत भरी खबर — जिन्होंने पहले से AgriStack / Farmer ID पोर्टल (फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल) में पंजीकरण करा लिया है, लेकिन अब तक अपनी पूरी कृषि भूमि (खसरा नंबर) की जानकारी नहीं जोड़ पाए हैं, उनके लिए सरकार ने अब यह सुविधा फिर से खोल दी है।
अब सभी किसान बंधु अपनी बाकी बची भूमि, खेत या अन्य गाँव की भूमि की जानकारी को दोबारा Farmer ID पोर्टल में जोड़ सकते हैं।
कैसे करें अपडेट?
1. जिन किसानों का पहले से CSC ID से रजिस्ट्रेशन हुआ है, वे “Farmer Login” पर क्लिक करें
फिर “Create New User Account” बनाएं,उसके बाद Farmer Login करें
2. लॉगिन करने के बाद
“Update My Information” विकल्प चुनें
फिर “Land Ownership and Land Details” सेक्शन में जाएं
यहाँ “Add New Land” पर क्लिक करके नई या अन्य गाँव की भूमि जोड़ें
जानकारी सही भरने के बाद भूमि अपने आप आपकी Farmer ID से जुड़ जाएगी।
क्यों ज़रूरी है यह अपडेट?
आपकी सभी कृषि भूमि एक ही Farmer Unique ID के तहत दर्ज होगी,सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और स्कीमों का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी,सभी रिकॉर्ड एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर सुरक्षित रहेंगे
किसानों से अपील
सभी किसान बंधु अपनी बची हुई भूमि की जानकारी जल्द से जल्द अपडेट करवाएं।
इसके लिए अपने गाँव के नज़दीकी CSC केंद्र या जनसेवा केंद्र से संपर्क करें। या Toll Free Pv App 1800 233 3663 पर संपर्क कर सकते



