
बलरामपुर न्यूज़ डेस्क- जिले के शंकरगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम दोहना में एक स्कूली छात्रा की लाश फंदे पर लटकती मिली है, छात्रा सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी मगर ना तो स्कूल पहुंची और ना ही घर वापस आई, जोकापाठ निवासी 12वीं की छात्रा लीलावती यादव ग्राम बचवार में रहकर हायर सेकेंडरी स्कूल मानपुर में पढ़ाई करती थी। जब छात्रा का कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, पतासाजी के दौरान परिजनों को ग्राम दोहना में पेड़ के फंदे पर लटकती उसकी लाश मिली। सूचना मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करते हुए पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है वही पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी है।


