छत्तीसगढ़बलरामपुर

नल जल योजना पर चोरों की नजर, एक ही रात में चुरा लिए बोर से तीन समर्सिबल पंप, अब पुलिस कर रही है पतासाजी,,,,

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर न्यूज़ डेस्क-जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम ठरकी में अभी नल जल मिशन का काम चल रहा है, सरकार की इस योजना से लोगों के घरों तक सीधा पानी पहुंचेगा, लेकिन चोरों को यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है, ग्राम ठरकी में नल जल योजना के तहत बोर खुदाई कर उसमें समर्सिबल पंप डाला गया था जिसकी अभी टेस्टिंग भी नहीं हो पाई थी इससे पहले अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में लगातार तीन समर्सिबल पंप की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

गांव के सरपंच को लग रहा था कि अगर हर घर तक पानी पहुंचेगा तो ग्रामीण सरपंच की तारीफ करेंगे मगर अज्ञात चोरों ने सरपंच के मंसूबे पर पानी फेर दिया है, बहरहाल सरपंच को जब इसका पता चला तो वह सर्वप्रथम सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष तेज कुमार शांडिल्य को इसकी जानकारी दिया। ठरकी सरपंच ललित भगत तथा तेज कुमार शांडिल्य राजपुर थाना पहुंचे तथा अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब राजपुर पुलिस अज्ञात चोरों के पतासाजी में जुट चुकी है।





Related Articles

Back to top button