छत्तीसगढ़बलरामपुर

पेट्रोल पंप से बाइक चोरी मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व में भी दो आरोपी जा चुके हैं जेल,,,,

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर न्यूज़ डेस्क-जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम झींगो के पेट्रोल पंप से बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने शंकरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है, बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने पहले ही 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

दरअसल मामला 15 मई की दरमियानी रात की है जहां झींगो स्थित पेट्रोल पंप में लाल रंग की सीडी डीलक्स बाइक खड़ी थी जिसे रात का फायदा उठाकर 3 लोगों ने चोरी कर लिया था, चोरी के बाइक को झारखंड राज्य की ओर लेकर जा रहे थे लेकिन बाइक में पेट्रोल खत्म हो जाने तथा उसकी टंकी नहीं खोल पाने के कारण यह तीनों बाइक को रामानुजगंज में छोड़कर फरार हो गए थे, मामले में पुलिस की टीम ने पहाड़खडुवा तथा झींगो निवासी 2 लोगों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था वहीं फरार चल रहे दनगरी जिला जसपुर निवासी जयनंदन यादव को पुलिस ने अब शंकरगढ़ से गिरफ्तार करते हुए धारा 379, 34 भादवी के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button