छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

मनेन्द्रगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, एक कि मौत तीन गंभीर रूप से घायल…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। बीती रात लगभग ढेड़ बजे मनेन्द्रगढ़ के गोपाल शीतगृह स्थित एनएच 43 पर कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गया. इस भिड़ंत में एक बाइक सवार युवती की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. वहीं दो बाइक सवार युवती और एक बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनको प्राथमिक इलाज के बाद दोनों लड़कियों को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज और बाइक चालक युवक को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मृतिका दीपिका पिता सोहनलाल उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 8 , चांदनी पिता मुकेश उम्र 18 वर्ष वार्ड नंबर 14 , मुश्कान पिता मुकेश उम्र 16 वर्ष वार्ड 14 तीनों सुमित मिश्रा पिता सुशील मिश्रा उम्र 20 वर्ष वार्ड नंबर 8 सभी चारो मनेन्द्रगढ़ के रहने वाले थे. एक बाइक में सवार होकर गोपाल शीतगृह की ओर जा रहे थे. वहीं दूसरी ओर से कार क्रमांक CG 15 CR 7399 आ रही थी. अचानक बाइक अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड से कार से टकराई जिसमें चारो बाइक सवार घायल हो गए । मौहारपारा के रहवासियों की मदद से घायलों को मनेन्द्रगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. इलाज के दौरान दीपिका पिता सोहनलाल उम्र 19 वर्ष की मौत हो गई. और घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया । घटना के बाद कार चालक ने खुद सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ में समर्पण कर दिया है।

Related Articles

Back to top button