छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

चेंबर टीम ने क्षेत्र के विकास और व्यापार संवर्धन के लिए स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जैन, प्रदेश मंत्री संजीव ताम्रकार के नेतृत में चेम्बर की टीम ने मनेन्द्रगढ़ विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन के माध्यम से चेम्बर की टीम ने मनेन्द्रगढ़ के बाजार क्षेत्र में लीज होल्ड भू-स्वामी विवाद को जल्द निराकरण करने, मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा देने, चिरमिरी-मनेन्द्रगढ़ को जोड़ने वाली साजा पहाड़ सड़क की चौड़ीकरण करने की मांग की गई।

इस दौरान दोनों ही नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तृत चर्चा की और शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रालय से चर्चा कर कार्य को करवाने का आश्वासन दिया.
इस प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जैन प्रदेश मंत्री संजीव ताम्रकार के अलावा DRUCC सदस्य मनीष अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी,चैंबर पदाधिकारी मनोहर भाई खोडियार, मंसूर मेमन, आनंद ताम्रकार आदि शामिल हुए!

Related Articles

Back to top button