छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

विश्व मधुमेह सप्ताह के तहत जगह-जगह जांच  शिविर का आयोजन, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट सहित हजारों लोगों ने शुगर-बीपी की कराई जांच…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

एमसीबी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक विशेष स्वास्थ्य परीक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है । इसके तहत कलेक्ट्रेट परिसर, हाट बाजार सहित भीड़ वाले जगहों में शिविर के माध्यम से लोगों के शुगर और बीपी की जांच की गई ।  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी वर्ग समुदाय के लोगों की जांच के बाद एक आंकड़ा भी तैयार किया जाएगा . इस आंकड़े के मुताबिक शुगर-बीपी की बीमारी से ग्रषित लोगो को सतर्क करने के साथ ही भविष्य में कार्ययोजना बनाई जाएगी। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में लगे जांच शिविर में जिले के कलेक्टर डी. वेंकट राहुल सहित अन्य अधिकारियों ने भी शुगर-बीपी की जांच कराई. और लोगो से आह्वान किया कि अपने स्वास्थ्य के प्रति लोग सजग रहे. समय-समय पर शरीर की जांच कराएं और रिपोर्ट अनुसार डॉक्टर से संपर्क कर अपना इलाज कराएं।

Related Articles

Back to top button