कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डतातापानीदिल्लीप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरवाड्राफनगरवीजापुरसरगुजासुरजपुर

500 मीटर दूर जलता जंगल, गायब वन विभाग: आग पर उठे गंभीर सवाल”

बलरामपुर में जंगल आग पर उठे सवाल, वन विभाग की लापरवाही आई सामने


छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में लगी भीषण जंगल आग ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वाड्रफनगर–बनारस मार्ग पर अजगरा नाला के पास फैले जंगल में लगी यह आग अब विकराल रूप ले चुकी है, लेकिन जिम्मेदार महकमा अब तक मौके से नदारद बताया जा रहा है।


सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आग वाड्रफनगर वन विभाग कार्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर धधक रही है। इसके बावजूद समय पर कार्रवाई न होना विभाग की लापरवाही को उजागर करता है। आग की लपटों में तेजी से पेड़-पौधे जल रहे हैं, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है और पूरा इलाका धुएं से भर गया है।

आग लगा वाड्रफनगर वाराणसी मार्ग


स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। अगर समय रहते कार्रवाई होती तो आग को फैलने से रोका जा सकता था। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहा है।


इस भीषण आग से वन्य जीवों पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। कई जानवरों के फंसने या झुलसने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन उन्हें बचाने के लिए भी अब तक कोई ठोस प्रयास नजर नहीं आया है।


घटना ने एक बार फिर वन विभाग की आपातकालीन तैयारी और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर जब विभाग का कार्यालय इतने पास है, तो आग पर काबू पाने में इतनी देरी क्यों हो रही है?


फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और न ही विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। ऐसे में प्रशासन की चुप्पी भी कई सवालों को जन्म दे रही है।

Related Articles

Back to top button