छत्तीसगढ़दिल्लीबलरामपुरबिलासपुरमनेन्द्रगढ़महेंद्रगढ़मुंबईराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायगढ़रायपुररायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 177.24 करोड़ रुपए के 198 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

बलरामपुर, 14 जनवरी 2025: मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने 177.24 करोड़ रुपए की लागत के 198 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 58 कार्यों का लोकार्पण और 140 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल है।

लोकार्पण (58 विकास कार्य)

43.14 करोड़ रुपए की लागत से 58 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें शामिल हैं:

लोक निर्माण विभाग: 4 कार्य (29.39 करोड़ रु.)

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग: 6 कार्य (1.45 करोड़ रु.)

जनपद पंचायत राजपुर: 2 कार्य (40 लाख रु.)

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग: 45 कार्य (7.58 करोड़ रु.)

पीएमजीएसवाई बलरामपुर: 1 कार्य (4.31 करोड़ रु.)


भूमिपूजन/शिलान्यास (140 विकास कार्य)

134.09 करोड़ रुपए की लागत से 140 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें शामिल हैं:

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग: 5 कार्य (3.80 करोड़ रु.)

जल संसाधन विभाग रामानुजगंज: 12 कार्य (46.36 करोड़ रु.)

जल संसाधन विभाग बलरामपुर: 5 कार्य (14.33 करोड़ रु.)

पीएमजीएसवाई बलरामपुर: 14 कार्य (23.35 करोड़ रु.)

पीएमजीएसवाई राजपुर: 26 कार्य (37.04 करोड़ रु.)

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग: 20 कार्य (2.09 करोड़ रु.)

जनपद पंचायत बलरामपुर: 23 कार्य (2.68 करोड़ रु.)

नगर पालिका परिषद बलरामपुर: 4.41 करोड़ रुपए की लागत से नालंदा परिसर निर्माण कार्य।




मुख्यमंत्री ने तातापानी स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह में भाग लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित विकास कार्यों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

यह आयोजन न केवल जिले के विकास को गति देगा, बल्कि मकर संक्रांति के उत्सव में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करेगा।

Related Articles

Back to top button