छत्तीसगढ़जसपुरदिल्लीबलरामपुरबिलासपुरभारतभ्रष्टाचारमनेन्द्रगढ़रघुनाथनगरराजनीतिराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरसरगुजा

रामानुजगंज नगर निकाय चुनाव: वादों और आरोपों के बीच सियासी जंग! “वचन पत्र बनाम आरोप पत्र: क्या कहती है जनता?

रामानुजगंज नगरी निकाय चुनाव: वादों और आरोपों के बीच जनता की परीक्षा

रामानुजगंज नगर परिषद चुनाव अब अपने अंतिम चरण में है। मतदाता 11 फरवरी को अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, और 15 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बार का चुनाव भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी राहुल जीत सिंह के बीच तिरंगे मुकाबले का रूप ले चुका है।

जहां एक ओर भाजपा प्रत्याशी रमन अग्रवाल, कांग्रेस प्रत्याशी मधु गुप्ता और निर्दलीय प्रत्याशी राहुल जीत सिंह ने अपने वचन पत्र (घोषणापत्र) जारी कर जनता से कई वादे किए हैं, वहीं दूसरी ओर “मतदाता जागरूकता मंच” द्वारा जारी किए गए एक आरोप पत्र ने सियासी माहौल गरमा दिया है। इस आरोप पत्र में भाजपा प्रत्याशी रमन अग्रवाल पर 33 गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिससे यह चुनाव और रोचक हो गया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जनता इन वादों और आरोपों के बीच किस पर भरोसा करेगी?

भाजपा प्रत्याशी रमन अग्रवाल: 28 से अधिक वादों के साथ चुनावी रण में

भाजपा के प्रत्याशी रमन अग्रवाल ने अपने वचन पत्र में नगर के विकास के लिए 28 से अधिक वादे किए हैं। उनका दावा है कि अगर वे नगर परिषद के अध्यक्ष बनते हैं, तो आने वाले पांच वर्षों में इन सभी वादों को पूरा किया जाएगा।

रमन अग्रवाल के वचन पत्र के प्रमुख बिंदु:

✅ स्वच्छता अभियान – नगर परिषद क्षेत्र में बेहतर कचरा प्रबंधन और नियमित सफाई व्यवस्था।
✅ बिजली और पानी की सुविधा – 24 घंटे बिजली और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था।
✅ रोजगार और व्यापार – स्थानीय व्यापारियों और युवाओं को रोजगार के अवसर।
✅ सड़क और यातायात सुधार – नगर में बेहतर सड़क और यातायात व्यवस्था विकसित करना।
✅ नजूल भूमि के लिए नया कानून – पट्टा धारकों को भूमि स्वामी बनाने की योजना।
✅ प्रधानमंत्री आवास योजना – जरूरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध कराना।
✅ सीसीटीवी कैमरे – नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर निगरानी के लिए कैमरे।
✅ सौर ऊर्जा और स्ट्रीट लाइट – शहर के प्रमुख स्थानों पर सोलर लाइट की व्यवस्था।
✅ स्वास्थ्य सेवाएं – विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम हर महीने स्वास्थ्य शिविर लगाएगी।



रमन अग्रवाल का कहना है कि वे नगर परिषद को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी मधु गुप्ता: जनकल्याणकारी योजनाओं के सहारे जनता के बीच

कांग्रेस प्रत्याशी मधु गुप्ता ने भी अपने वचन पत्र में आम जनता की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने वादा किया है कि अगर जनता उन्हें नगर परिषद की जिम्मेदारी सौंपती है, तो वे समाज के हर तबके के लिए कार्य करेंगी।

मधु गुप्ता के वचन पत्र के प्रमुख बिंदु:

✅ महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण – नगर में महिला सुरक्षा के लिए विशेष योजनाएं।
✅ बेरोजगारी दूर करने की योजना – युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं का लाभ।
✅ नगर परिषद में पारदर्शिता – भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ।
✅ स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार – सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक बनाना।
✅ खेल और युवाओं का विकास – नगर में इंडोर स्टेडियम और खेल सुविधाओं का निर्माण।
✅ सीसीटीवी कैमरा और सुरक्षा व्यवस्था – शहर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाना।
✅ शिक्षा का विस्तार – प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उच्च स्तरीय लाइब्रेरी की स्थापना।
✅ कनहर नदी का सौंदर्यीकरण – राम मंदिर से शिव मंदिर तक रिवर फ्रंट का निर्माण।



मधु गुप्ता का कहना है कि कांग्रेस की नीतियां जनता की भलाई के लिए हैं और वे सभी तबकों के लिए समान रूप से कार्य करेंगी।

निर्दलीय प्रत्याशी राहुल जीत सिंह: युवाओं और आम जनता की प्राथमिकता

निर्दलीय प्रत्याशी राहुल जीत सिंह का दावा है कि वे किसी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं, बल्कि जनता के समर्थन से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने अपने वचन पत्र में युवाओं, गरीबों और महिलाओं के लिए ठोस योजनाओं को शामिल किया है।

राहुल जीत सिंह के वचन पत्र की प्रमुख बातें:

✅ युवाओं के लिए रोजगार और प्रशिक्षण कार्यक्रम।
✅ गरीबों और छोटे दुकानदारों के लिए आर्थिक सहायता।
✅ नगर परिषद क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता।
✅ 48 घंटे के भीतर समस्या समाधान की सुविधा।
✅ नगर में 3 ऑटो रिक्शा स्टैंड और महिला-पुरुषों के लिए अलग शौचालय।
✅ बेटियों की शादी के लिए टाउन हॉल मुफ्त।
✅ प्रतियोगी परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग सुविधा।


भाजपा प्रत्याशी पर 33 गंभीर आरोप: चुनावी समीकरण पर असर?

“मतदाता जागरूकता मंच” द्वारा जारी किए गए आरोप पत्र में भाजपा प्रत्याशी रमन अग्रवाल पर 33 आरोप लगाए गए हैं, जिसने चुनावी माहौल को गरमा दिया है।

क्या हैं ये आरोप?

नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव मैदान में खड़े  रमन अप्रवाल के 10 वर्ष तक अध्यक्ष पद पर रहने के बाद जनता उन पर यह आरोप लगाती है।-

  1. अपने 10 वर्ष के कार्यकाल के 3650 दिन में से आप 50 दिन भी नगर पंचायत कार्यालय में जनता की सुविधा या कार्यों के लिए नहीं बैठे ।
  2. आपके घर पर मिलने या अपने काम के लिए आपके निवास पर जानेवाले नगर वासियों को आप घंटों इंतजार कराते थे और कभी कभी तो छत से उतरते तक नहीं थे।

3.आपका व्यवहार कार्यालय में हिटलर की तरह रहा है कोई भी छोटा से छोटा काम भी आपकी इजाजत दिलाए बिना नहीं हो सकता था।

  1. आपने लोगों के धार्मिक भावनाओं का जबरदस्त लाभ उठाया है। लोगों के धार्मीक मन को आपने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए उपयोग किया।
  2. आपके 2 कार्यकाल में निर्वाचित पार्षदों का कोई अस्तित्व नहीं रहा उन्हें अपने पार्षद मद तक वार्डों में उपयोग करने का अधिकार नहीं था।
  3. आप इस बार चुनाव में आपकी पार्टी द्वारा जो अध्यक्ष प्रत्याशी बने वो आपकी पार्टी के स्थानीय पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं की इच्छा के विपरित उच्च स्तरीय अपने राजनीतिक रसुख से प्राप्त किये हैं। अर्थात आप एक थोपे गये प्रत्यासी हैं।
  4. आप 10 वर्ष तक लगातार वर्तमान विधायक सह मंत्री रामविचार नेताम जी से पर्याप्त दूरी बना कर रखे यहां तक की 10 वर्षों में आपने अपने फ्लैक्सी तक में उनका फोटो नहीं लगाया और आप उनसे दूरी बनाय रखे, जो जग जाहिर है।
  5. नगर क्षेत्र के विकास की गाड़ी आपके अड़ियल रवैये और राजनीतिक गुटबाजी के कारण कहीं रुक तो नहीं जाएगी।
  6. आपने 26 जनवरी 2024, 15 अगस्त 2024 और अन्य कई सार्वजनिक मंचों से अब तीसरी बार चुनाव नहीं लड़ने एवं नगर पालिका बनाने के समर्थन के साथ अब पुन: उम्मीदवार नहीं बनने की मंच से घोषणा की थी।
  7. आपने मंच से सार्वजनिक रूप से घोषणा करने के बाद की अब चुनाव नहीं लडूंगा पर पल्टी मार कर फिर चुनाव लड़ रहे हैं। जनता अब आपके किसी भी घोषणा या बात का भरोसा क्यों करे।
  8. चर्चा है कि आप अपने 10 वर्ष तक के कार्यकाल में एक बार भी अपने पार्टी के कार्यालय तक नहीं गए न ही किसी बैठक में ही शामिल हुए और तो और आप अपने पार्षदों को भी बैठक में आने से रोकते थे।
  9. आपके कार्यकाल में 10 वर्ष मे हुए लगभग 80% निर्माण कार्यो को आपने 2-3 फर्मों के नाम पर लेकर पुरी ठेकेदारी दबंगई के साथ किया गया आप अध्यक्ष कम और ठेकेदार ज्यादा बने रहे।
  10. आपने अपने कार्यकाल में ठेकेदारों को प्रताड़ित करने एवं निर्माण कार्यों में जम कर कमीशन खोरी का काम स्वयं एवं अपने पालतु कर्मचारियों द्वारा कराया है।
  11. आपने अपने कार्यकाल के अपने पार्टी के लोगों के प्रताड़ित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। पार्टी के लोगों पर हुए फर्जी मुकदमों में आपकी महत्वपूर्ण साजिसपूर्ण भूमिका रही।
  12. इस बार नगर पालिक अध्यक्ष का पद OBC वर्ग के लिए आरक्षित होना तय था पर आपने जुगाड़ लगा कर सामान्य वर्ग का आरक्षण करवाया। इससे OBC वर्ग के लोग जो इस शहर की लगभग 75% की संख्या में है उन्हे नेतृत्व विहीन करने का षडयंत्र किया। आपने पिछड़ी जाति के लोगो के हक को पाने से वंचित किया।

16. आपने शहर में लगे हाई मास्ट लाईब एवं रिंग रोड के बिजली पोलो में करोड़ो का भ्रस्टाचार किया।

17. आपने निकाय के द्वारा बने कॉम्प्लेक्स की दुकाने की नीलामी के दौरान अपने दलालो को बैठाकर 5 लाख की दुकानो को 25 लाख तक बोली बोलवाकर छोटे व्यवसायियों को दुकान लेने के वंचित किया।

18. आपने निलामी की राशि को निकाय मद के माध्यम से निर्माण कार्य के सप्लाई से लाखों रुपया बनाया ।

19. आपने वार्ड नंबर 1 में वर्षों से मकान बनाकर निवास कर रहे लोगों की जमीन को 20 वर्ष पहले मृत व्यक्ति के नाम पर अन्य को खड़ा करा कर जमीन रजिस्ट्री कराया और जांच होने पर बेगुनाहों को जेल भेजवाया

20. आपने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में शहर के रेस्ट हाऊस रोड में तीन दिनों तक बुलडोजर का आतंकराज चलवाया और टूटते घर के परेशान लोगों के आंसु पोछने तक नहीं आए।

21. आपने वार्ड क्रमांक 03 के गरीबों का आशियाना उजाड़ने के लिए 3 दिनो तक बुलडोजर का कार्यवाही कराया बाद में पता चला आप अपने फर्जी रजिस्ट्री की शासकीय भूमि को खाली कराने के लिए ये षडयंत्र रचा था।

22. आपने महीना भर पहले बने CC रोड के उपर डामरीकरण करके अपने घटिया निर्माण को डामरीकरण से ढकने का काम किया।

23. आपने PM आवास के एवज में अपने कर्मचारीयो एवं दलालो के माध्यम से कमीशन खोरी किया

24. आपने मंदिरो मे किये निर्माण कार्यों मे धार्मिक चोला पहन कर लाखो का वारा न्यारा किया।

25. आपकी प्लानिग इस बार चुनाव जित कर रिंग रोड में और जेल के पिछे जो फर्जी रजिस्ट्री से अर्जित किये गये 50 एकड़ जमीन जो आपके रिस्तेदारो के नाम है उसको बुलडोजर चलवाकर खाली कराने की है।

26. आपके कार्यकाल में कई निर्माण कार्य सिर्फ कागजों में ही हुए हैं। जांच होने पर करोड़ों का घोटाला सामने आ जाएगा।

27. आप अपने दागदार चरित्र को ढकने के लिए धार्मिक आडंबर ज्यादा करते है।

28. आपने पूर्व में 2014 के चुनाव में वरिष्ठ मंत्री को हराने का षडयंत्र किया था और इस बार 2023 के विधानसभा चुनाव में भी काम नहीं किया था।

30. आपने केन्द्र सरकार की उज्जवला योजन जैसी महत्वाकांक्षी योजना के गैस सिलेंडर और चूल्हे ऐसे बाटे जैसे यह योजना आपके निजी पैसे के चलाई जा रही है।

31. आपने अध्यक्ष का काम कम और भू माफिया का काम ज्यादा किया है शहर के कमजोर लोगों को टारगेट कर अपने दलालों के माध्यम से उनके करोड़ों की जमीन को औने-पौने दाम पर लेकर आपने करोड़ों रुपए बनाया है।

32 अपने शहर के सरकारी नालों पर कब्जा कर उसमें घेराबंदी कर जमीन को अपने नाम करवाया है और भविष्य में अगर बाढ़ आती है तो बाढ़ का पानी नाले पर कब्जे के कारण आसपास के लोगों के घरों में घुसेगा जिससे भारी जनहानि होगी।

33. आपके शहर में आयोजित एक कार्यक्रम जिसमें महाभारत टीवी सीरियल में कृष्ण भगवान की भूमिका निभाने वाले नितीश भारद्धज जी पधारे थे उस कार्यक्रम को बाधित करने का आपने षड़यंत्र किया था।

हालांकि, अभी तक इस आरोप पत्र की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है। भाजपा ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है, जबकि विपक्षी दलों का कहना है कि जनता को इन आरोपों के बारे में जानने का हक है।


क्या जनता वचन पत्रों को मानेगी या आरोप पत्र का असर होगा?

✔ क्या मतदाता उन वादों पर भरोसा करेंगे, जो भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी अपने-अपने वचन पत्र में कर रहे हैं?
✔ या फिर आरोप पत्र में लगाए गए 33 आरोप मतदाताओं को प्रभावित करेंगे और चुनावी नतीजे बदल देंगे?

इसका जवाब 11 फरवरी को मतदान के दिन मिलेगा, और 15 फरवरी को जब परिणाम आएंगे, तब यह स्पष्ट होगा कि जनता ने किस पर भरोसा किया।

रामानुजगंज नगर निकाय चुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। सभी प्रत्याशी पूरी ताकत से जनता के बीच अपनी बात रख रहे हैं, वहीं आरोप पत्र की एंट्री ने चुनावी समीकरण को और उलझा दिया है।

अब देखना यह होगा कि जनता किसे नगर परिषद की बागडोर सौंपती है और कौन उनके भरोसे पर खरा उतरता है।

Related Articles

Back to top button