शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना का हुआ शुभारंभ, हजारों पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा 5 रुपए पौष्टिक भोजन…

मनेन्द्रगढ़ । मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अधिकारी डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा संचालित “शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना” के अंतर्गत श्रमिकों को सस्ती और पौष्टिक भोजन सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गयी. इस योजना के तहत नगर पालिका परिषद परिसर, मनेंद्रगढ़ (सब्जी मंडी के पास) जिला एमसीबी (छत्तीसगढ़) में नवीन भोजन वितरण केंद्र की शुरुआत की गई है । नपाध्यक्ष प्रतिमा यादव ने फीता काटकर योजना की शुरुआत की । इस योजना के अंतर्गत श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को लाभ मिलेगा. इस केंद्र का संचालन मेसर्स आर.के. एसोसिएट्स एंड हॉटिलियर्स प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा किया जाएगा श्रमिकों को प्रति दिन मात्र 5 रुपये में गर्म एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, जिसका साप्ताहिक मेनू पूर्व निर्धारित रहेगा इस पहल के माध्यम से श्रमिकों को भोजन व्यय सहायता प्रदान कर उनकी सेहत में सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा साथ ही, पंजीकृत श्रमिकों को श्रम विभाग की अन्य योजनाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि वे अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें गैर-पंजीकृत श्रमिकों का पंजीकरण कराकर उन्हें भी सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा, जिससे वे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकें ।

कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग के अधिकारी ने बताया कि वर्तमान स्थिति में जिले में कुल साठ हजार श्रमिकों को पंजीयन है . वहीं मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के बाईस हजार श्रमिकों का पंजीयन श्रम विभाग में पंजीकृत है । इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, पार्षदगण, मनेन्द्रगढ़ एसडीएम लिंगराज सिदार मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुक्ता सिंह चौहान, भाजपा नेता व आमजन उपस्थित रहे ।



