अम्बेडकर जयंती पर एम सी बी प्रेस क्लब के आह्वान पर जिले में चलाया गया स्वच्छता अभियान, महापौर, नपाध्यक्ष न.पं.अध्यक्ष सहित आम व खास हुए शामिल…

एमसीबी । मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर एम सी बी जिला प्रेस क्लब (पंजीकृत) द्वारा जिले के मनेन्द्रगढ़ , चिरमिरी और जनकपुर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया । मनेन्द्रगढ़ में मुक्तिधाम , चिरमिरी में बड़ा बाजार तालाब और जनकपुर में जयस्तंभ के आसपास के साथ सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई की गई । इस आयोजन में चिरमिरी मेयर रामनरेश राय , सभापति सन्तोष सिंह , मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव , उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा , जनकपुर नगर पंचायत अध्यक्ष कौशल पटेल प्रमुख रूप से उपस्तिथ थे जिन्होंने झाड़ू लेकर सफाई की । इस दौरान महापौर रामनरेश राय ने एम सी बी प्रेस क्लब के आह्वान की सराहना की . उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान का उद्देश तभी पूरा हो सकेगा जब आमजन इस अभियान से जुड़ेंगे ।स्वच्छता अभियान में नगरीय निकायों के कई पार्षद , रेंजर सूर्यदेव सिंह, रेडक्रॉस सोसायटी के शैलेष जैन , विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल के संजय सेंगर , प्रभारी जिला पुरातत्व विनोद पांडे , कोरिया महिला गृह उद्योग की नीलिमा चतुर्वेदी के अलावा पत्रकार साथी और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।



