मारवाड़ी युवा मंच तेजस्विनी शाखा की पहल, स्कूली बच्चों में बांटे सामग्री…

मनेन्द्रगढ़ । युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति नारी शक्ति विश्व शक्ति एक मंच, एक लक्ष्य ,सशक्त युवा, सशक्त राष्ट्र के तहत मारवाड़ी युवा मंच तेजस्विनी शाखा द्वारा लगातार जनहित में कार्य किए जा रहे हैं . इसी के तहत आज शुक्रवार शाखा के सदस्यों ने आंगनवाड़ी और प्राइमरी स्कूल रापा खेरवा में बच्चों को लोअर, टीशर्ट, कैप और मिष्ठान वितरण किया । इस दौरान तेजस्विनी शाखा की सदस्यों ने बच्चों से मिलकर प्रसन्नता जाहिर की . बच्चे भी काफी प्रसन्न दिखे. बच्चों ने अपने हाथों से एक बुके तैयार कर शाखा की सदस्यों को भेंट किया । शाखा की अध्यक्ष श्वेता पोद्दार ने कहा कि बच्चे छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढते हैं . ऐसे लम्हों में हमे भी खुशी मिलती हैं . हमारी संस्था का नारा है “एक हाथ नेक कार्य की ओर” जो भी स्कूल सक्षम नहीं है उन स्कूलों में यथा संभव सामग्री वितरण करना है । इस दौरान अध्यक्ष श्वेता पोद्दार के साथ सचिव प्रियंका अग्रवाल कोषाध्यक्ष रमा अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।




