छत्तीसगढ़झारखण्डदिल्लीबलरामपुरबिलासपुरभारतमनेन्द्रगढ़राज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायगढ़रायपुररायपुर

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, रामानुजगंज
प्रवेश सूचना – सत्र 2025-26


स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामानुजगंज
शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु प्रवेश सूचना

विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभिभावक नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से दिनांक 10 अप्रैल 2025 से 5 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के पश्चात प्रिंट निकालकर 5 मई 2025 तक विद्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।

कक्षा पहली के लिए कुल 50 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें से 50% सीटें बालिकाओं के लिए आरक्षित हैं।

विशेष प्राथमिकताएं:

महतारी दुलार योजना: कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी पालक का मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)/BPL: इस श्रेणी के बच्चों को कुल रिक्त सीटों के 25% सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है।


कक्षा पहली में प्रवेश हेतु आयु सीमा:
बच्चे की आयु 31 मई 2025 की स्थिति में 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के बीच होनी चाहिए।

अन्य कक्षाओं की रिक्त सीटों की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन लिंक:
https://cgschool.in/saems/SAEMSIndex.aspx#

Related Articles

Back to top button