छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

स्कूलों में जनभागीदारी अध्यक्षों की हुई नियुक्ति,शासकीय कन्या ( आजाक ) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रतिमा पटवा तो शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अनुपमा निशी बनी अध्यक्ष…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के शासकीय कन्या ( आजाक ) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रतिमा पटवा और शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अनुपमा निशी को जनभागीदारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. जिसकी जानकारी आज संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक मेगा सम्मेलन में दी गयी. वहीं दोनों की नियुक्ति पर विद्यालय प्रचार्य,शिक्षक और राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दोनों को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। इस दौरान लोगो ने कहा कि जनभागीदारी अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद विद्यालय की समस्याओं का निराकरण कराने में सहूलियत होगी।

Related Articles

Back to top button