कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीदेशपुलिसप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरसरगुजासुरजपुर

नीरज तिवारी बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, राजपुर में दिखी संगठन की ताकत ओर कार्यकर्ताओं में उत्साह

नीरज तिवारी बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, राजपुर में शक्ति प्रदर्शन और संगठनात्मक एकजुटता
राजपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई नियुक्तियों की घोषणा के बाद बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह और उमंग देखने को मिली। नव नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत आस्था और परंपरा के अनुसार महामाया मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दरहा बाबा में दर्शन किए और वहां से जुलूस के रूप में गांधी चौक, राजपुर पहुंचे। गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल-मालाएं अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, कांग्रेस के नारों और आतिशबाजी ने पूरे क्षेत्र को उत्सव के माहौल में बदल दिया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि राजपुर ब्लॉक में कांग्रेस संगठन पूरी तरह सक्रिय, संगठित और मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। जुलूस के दौरान अनुशासन और एकजुटता देखने को मिली, जिससे संगठन की जमीनी पकड़ का संदेश गया।
मीडिया से बातचीत करते हुए नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से संघर्ष करेगी।


नीरज तिवारी ने यह भी कहा कि राजपुर ब्लॉक में कांग्रेस को फिर से मजबूती प्रदान करने के लिए लगातार बैठकें, जनसंपर्क और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।


कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लालसाय मिंज, जितेंद्र गुप्ता, खोरेन खलखो, नारद तिवारी, डॉ. बी.एन. द्विवेदी, राम अयोध्या सिंह, राम बिहारी यादव, राजेश यादव, बसंत जायसवाल, सुभाष अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विजय सिंह, राजेश पांडे, बृजेश मिश्रा, डॉ. विश्वास, गोपी यादव, गंगा यादव, सुनील भगत, देवबाली सिंह, रामनारायण जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, विद्यानंद दुबे, संतोष सोनी, विकास सोनी, ईश्वर सिंह, राजेंद्र मिश्रा, पृथ्वी मिश्रा, भुनेश्वर सिंह, दयासागर सिंह, रामकिशुन, मनोज यादव, विनोद रस्तोगी, विमलेश, पंकज यादव, आलोक सिंह, बबलू खान, चठु राम, सुनील सिंह, मोनू यादव, राजेंद्र सिंह, विलियम खेस, सुरेश यादव, राहुल गुप्ता, राहुल भारती, पंकज ठाकुर, आदित्य विभु जायसवाल, पंकज जायसवाल, विकास यादव, अशोक यादव, गोविंद राम, सुखलाल राम, रामबिहारी यादव, बरसाती राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह ने राजपुर ब्लॉक में कांग्रेस संगठन की नई दिशा, नई ऊर्जा और भविष्य की राजनीतिक सक्रियता को स्पष्ट रूप से

Related Articles

Back to top button