बलरामपुर

अपने खाते में दूसरे का धान बेचने का प्रयास, 185 बोरा धान जप्त

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS


बलरामपुर जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन, संग्रहण, उपार्जन केन्द्रों में पुराने धान के बिक्री के प्रयास तथा बिचौलियों एवं कोचियों के अवैध धान पर कार्यवाही की जा रही रही है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर राजस्व व खाद्य विभाग अवैध धान के परिवहन, विक्रय को रोकने के लिए सक्रियता के साथ जुटा हुआ है।
निर्देश के परिपालन में विकासखण्ड कुसमी के ग्राम त्रिपुरी के किसान मनिजर से खाद्य निरीक्षक कुसमी एवं नोडल अधिकारी द्वारा 80 बोरी अवैध धान जप्त कर कार्यवाही की गई। मनिजर द्वारा अपने खाते में दूसरे का धान बेचने का प्रयास किया जा रहा था। जिसे जप्त कर मण्डी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार डिण्डो समिति में श्री कृष्णा प्रसाद के माध्यम से कोचिया द्वारा 105 बोरा अवैध रूप से बेचने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे जप्त कर कार्यवाही की गई। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर सभी अधिकारी-कर्मचारी सर्वाच्च प्राथमिकता के साथ अपने कर्त्तव्य का निवर्हन करते हुए त्वरित कार्यवाही करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button