छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

ब्लॉक अध्यक्षों का जोरदार स्वागत, भगत सिंह चौक पर कांग्रेसियों ने ढोल-नगाड़ों से किया अभिनंदन…


एमसीबी। मनेन्द्रगढ़ शहरी एवं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद आज स्थानीय भगत सिंह चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त मनेन्द्रगढ़ ब्लॉक (शहरी) अध्यक्ष सौरव मिश्रा एवं मनेन्द्रगढ़ ब्लॉक (ग्रामीण) अध्यक्ष रामनरेश पटेल का माल्यार्पण कर ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।


स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी, व्यंकटेश सिंह,पूनम सिंह,रफीक मेमन,ग्रीस चंदेल, भावेश कतेला,मोती सिंह के साथ पार्षद इमरान खान व विभिन्न वार्डों के  कार्यकर्ता, शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तथा युवा कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और आम जनता की समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
वहीं कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नए नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावों में कांग्रेस और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी बात रखेगी। स्वागत समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button