छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

छत्तीसगढ़ की 28 महिला पत्रकार गुजरात अध्ययन यात्रा पर रवाना,कोरिया जिले से जूही खातून व कमरून निशा शामिल…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS


मनेन्द्रगढ़। जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ की 28 महिला पत्रकारों का चयन कर उन्हें गुजरात राज्य की अध्ययन यात्रा पर भेजा गया है। यह अध्ययन यात्रा 15 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित की गई है, जिसमें जनसंपर्क विभाग की टीम भी महिला पत्रकारों के साथ रवाना हुई है। इस यात्रा का उद्देश्य महिला पत्रकारों को गुजरात राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों, नवाचारों एवं जनसंपर्क गतिविधियों का प्रत्यक्ष अध्ययन कराना है, जिससे वे अपने पत्रकारिता कार्य में नए अनुभवों और जानकारियों का उपयोग कर सकें।

कोरिया जिले से “जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब” की सदस्य जूही खातून और कमरून निशा भी चयनित महिला पत्रकारों की टीम में शामिल हैं। उनके चयन पर जिले के पत्रकार साथियों एवं संगठनों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। यह अध्ययन यात्रा महिला पत्रकारों के पेशेवर विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button