कोरियाछत्तीसगढ़जंगलजसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीदेशपुलिसप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईरघुनाथनगरराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरसरगुजासूरजपुर

तालकेश्वरपुर के घने जंगलों में 3 किलोमीटर पीछा कर कलेक्टर ने पकड़ा बिचौलियों का अवैध धान, दो पिकअप सहित 140 बोरी जब्त

जंगल में अलाव जलाकर कलेक्टर ने किया इंतजार, रात में पकड़ा गया अवैध धान परिवहन

बलरामपुर, 13 दिसंबर 2025।
जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और बिचौलिया-मुक्त बनाने के लिए कलेक्टर  राजेंद्र कटारा स्वयं फील्ड में उतर आए। रामानुजगंज एसडीएम की अनुपस्थिति में कलेक्टर ने मोर्चा संभालते हुए अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में धान के अवैध परिवहन और बिचौलियों पर नकेल कसने के लिए रात में विशेष निगरानी अभियान चलाया।



शुक्रवार देर रात कलेक्टर  कटारा राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत तालकेश्वरपुर के घने जंगलों में पहुंचे। ठंड और अंधेरे के बीच टीम ने जंगल में अलाव जलाकर बिचौलियों द्वारा किए जाने वाले अवैध धान परिवहन का इंतजार किया। जैसे ही संदिग्ध पिकअप वाहनों की आवाजाही की सूचना मिली, कलेक्टर के नेतृत्व में टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

करीब 3 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद दो पिकअप वाहनों को रोका गया। जांच में दोनों वाहनों से लगभग 140 बोरी अवैध धान बरामद किया गया, जिसे अंतरराज्यीय सीमा पार ले जाने की तैयारी थी। मौके पर ही अवैध धान एवं दोनों पिकअप वाहनों को जब्त कर थाना प्रभारी सनवाल के सुपुर्द किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
कलेक्टर  कटारा ने कहा कि जिले में धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले बिचौलियों, अवैध परिवहन और भंडारण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्रों में 24 घंटे सतत निगरानी रखी जाए और अवैध धान परिवहन में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों की रक्षा और शासन की धान खरीदी व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह की औचक और कठोर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

देखे वीडियो

Related Articles

Back to top button