कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़दिल्लीबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईरंकाराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरसुरजपुर

रामानुजगंज में आईटीसी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों पर छापा, लाखों रुपए के डुप्लीकेट ब्रांडेड कंपनियों के सामग्री जप्त

बलरामपुर। रामानुजगंज थाना क्षेत्र में आज दोपहर आईटीसी की विशेष टीम ने नकली गुटखा, सिगरेट और कॉपीराइट उल्लंघन के शक पर एक साथ कई दुकानों और गोदामों में छापा मारा। टीम रायपुर से पांच से छह वाहनों के काफिले में पहुंची और बाजार में कदम रखते ही अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई शुरू कर दी।

सूत्रों के मुताबिक, टीम ने उन प्रतिष्ठानों को निशाने पर लिया है जिन पर लंबे समय से डुप्लीकेट ब्रांडेड सिगरेट, गुटखा और तंबाकू उत्पाद बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान स्टॉक की बारीकी से तलाशी ली गई। संदिग्ध पैकेट, बंडल, स्टिकर और पैकिंग सामग्री की जांच की गई और कई जगहों से सामग्री जब्त भी की गई है। संचालकों से मौके पर ही पूछताछ जारी है।

आईटीसी टीम ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन संकेत हैं कि अभियान अभी जारी रहेगा और कुछ और स्थानों पर भी छापा पड़ सकता है।

छापेमारी की खबर फैलते ही स्थानीय बाजार में हलचल तेज हो गई। व्यापारियों के बीच चर्चा है कि नकली उत्पादों के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की शुरुआत हो चुकी है। पूरा अभियान फिलहाल गोपनीय रखा गया है और पुलिस प्रशासन भी टीम के साथ समन्वय में लगा है।

रामानुजगंज में आईटीसी की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों पर छापा, डुप्लीकेट ब्रांडेड कंपनियों के सामग्री जप्त

बलरामपुर। रामानुजगंज थाना क्षेत्र में आज दोपहर आईटीसी की विशेष टीम ने नकली गुटखा, सिगरेट और कॉपीराइट उल्लंघन के शक पर एक साथ कई दुकानों और गोदामों में छापा मारा। टीम रायपुर से पांच से छह वाहनों के काफिले में पहुंची और बाजार में कदम रखते ही अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई शुरू कर दी।

सूत्रों के मुताबिक, टीम ने उन प्रतिष्ठानों को निशाने पर लिया है जिन पर लंबे समय से डुप्लीकेट ब्रांडेड सिगरेट, गुटखा और तंबाकू उत्पाद बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान स्टॉक की बारीकी से तलाशी ली गई। संदिग्ध पैकेट, बंडल, स्टिकर और पैकिंग सामग्री की जांच की गई और कई जगहों से सामग्री जब्त भी की गई है। संचालकों से मौके पर ही पूछताछ जारी है।

आईटीसी टीम ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन संकेत हैं कि अभियान अभी जारी रहेगा और कुछ और स्थानों पर भी छापा पड़ सकता है।

छापेमारी की खबर फैलते ही स्थानीय बाजार में हलचल तेज हो गई। व्यापारियों के बीच चर्चा है कि नकली उत्पादों के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की शुरुआत हो चुकी है। पूरा अभियान फिलहाल गोपनीय रखा गया है और पुलिस प्रशासन भी टीम के साथ समन्वय में लगा है।

Related Articles

Back to top button