मंत्री रामविचार नेताम के संबंध में प्रकाशित जानकारी असत्य: khabar30.in का खंडन
“भ्रष्टाचार में डूबा जल संसाधन विभाग! करोड़ों की सिंचाई योजना में घटिया निर्माण, मंत्री के करीबी पेटी कॉन्टैक्टर और ठेकेदार” शीर्षक से प्रकाशित खबर में क्षेत्रीय सूत्रों के हवाले से एक पैराग्राफ प्रकाशित किया गया था, जिसमें एक ठेकेदार को स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम का करीबी बताया गया था।
खबर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि मंत्री श्री नेताम का उस ठेकेदार से कोई संबंध नहीं है। जानकारी देने वाले व्यक्ति ने संभवतः दुर्भावनापूर्ण मंशा से मंत्री जी का नाम लिया।
khabar30.in परिवार यह स्पष्ट करता है कि हमारा उद्देश्य किसी भी जनप्रतिनिधि की छवि को धूमिल करना नहीं था। हम उस पैराग्राफ में छपे भ्रामक शब्दों का खंडन करते हैं और खेद प्रकट करते हैं।
खबर प्रकाशित होने के बाद मंत्री श्री रामविचार नेताम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और पूरी पारदर्शिता के साथ योजनाओं को पूरा किया जाए।
khabar30.in संपादकीय टीम
नोट: उस खबर को khaba30.in की वेब साईट से हटा लिया गया हैं।




