छत्तीसगढ़दिल्लीबलरामपुरबिलासपुरराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायपुरवाड्राफनगर

**विजयनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी नाकाम, चार दर्जन से अधिक मवेशी बरामद**

विजयनगर पुलिस ने पकड़ी पशु तस्करी, चार दर्जन से अधिक पशु बरामद – आरोपी फरार

बलरामपुर जिले की विजयनगर चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह के नेतृत्व में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। दिनांक 19 मई की रात 12:30 बजे चौकी प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग चार दर्जन से अधिक मवेशियों को डिण्डो-रामचन्द्रपुर मार्ग से अवैध रूप से ले जाया जा रहा है।



सूचना मिलते ही अश्विनी सिंह ने तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर चार दर्जन से अधिक पशुओं को बरामद कर लिया। पुलिस की कार्रवाई देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए।

बरामद किए गए पशुओं को रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक लगभग 22 किलोमीटर पैदल चलकर विजयनगर थाने लाया गया। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में एचसी रंजीत, दीपचंद, परमेश्वर दुबे, जनार्दन तिवारी, ओंकारनाथ दुबे, कांस्टेबल राजकिशोर, अतुल, संतोष गुप्ता और महेंद्र सिंह सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button