छत्तीसगढ़बलरामपुरराजनीति

विधायक का माफीनामा स्वीकार,,,क्या थी उनकी गलती,,,पढ़िए पूरी खबर…

बलरामपुर। सरगुजा के आदिवासियों को अंगूठा छाप बताकर विवादों में घिरे रामानुजगंज के विधायक बृहस्पत सिंह ने आखिरकार सर्व आदिवासी समाज से माफी मांग ली है। विधायक के माफीनामा को सर्व आदिवासी समाज ने स्वीकार कर लिया है और आगे से उन्हें ऐसी गलती न दोहराने की बात कही है।

विधायक बृहस्पत सिंह ने वर्चुअल के माध्यम से सर्व आदिवासी समाज के संभाग के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों से जुड़कर अपनी बात रखी और लगभग 5 घंटे तक उनकी मीटिंग चली, मीटिंग के दौरान विधायक बृहस्पत सिंह ने आदिवासियों पर जिस तरह टिप्पणी की थी उस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और अपनी बात रखते हुए कहा कि किसी को आहत पहुंचाना उनकी मंशा नही थी। 5 घंटे तक चली इस मीटिंग में कई तरह के बात सामने आई और आखिरकार सर्व आदिवासी समाज ने विधायक के माफीनामा को स्वीकार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button