कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डतातापानीदिल्लीदुर्गपुलिसबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमुंबईराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरसूरजपुर

उरला में होटल कारोबारी से लूट – रास्ता पूछने के बहाने चाकू मारकर की वारदात, तीन लुटेरे फरार

उरला में होटल कारोबारी से लूट – रास्ता पूछने के बहाने चाकू मारकर की वारदात, तीन लुटेरे फरार

रायपुर। राजधानी के उरला इलाके में रविवार देर रात एक होटल कारोबारी से चाकू की नोक पर लूट की सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है। तीन हथियारबंद लुटेरों ने कारोबारी को रास्ता पूछने के बहाने रोका और उस पर हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, होटल कारोबारी अपने परिचित से मुलाकात कर लौट रहा था। इसी दौरान उरला थाना क्षेत्र के एक सुनसान हिस्से में तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए और कारोबारी को रास्ता पूछने के बहाने रोका। बातचीत के दौरान आरोपियों ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया और मोबाइल फोन, करीब 3,000 रुपये नकद और अन्य कीमती सामान लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल कारोबारी ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची उरला पुलिस ने घायल को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल कारोबारी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने लुटेरों की तलाश में आसपास के इलाकों में नाकेबंदी की, लेकिन अभी तक तीनों आरोपी फरार हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button