दुर्घटनाबलरामपुररामानुजगंज

सब्जी बेचकर घर जा रहा किसान आया पिकअप की चपेट,हुई दर्दनाक मौत

रामानुजगंज से सब्जी बेचकर घर वापस जा रहा था लेकिन सामने से आ रही थी मौत और एक पल में ही हो गई किसान की मौत। जी हां यह मामला है रामानुजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आरागाही का जहां आज शाम में तकरीबन 7:00 से 8:00 के बीच एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।



मृतक साइकिल सवार का नाम विजय प्रजापति है और वह रामानुजगंज से सब्जी बेचकर वापस अपने घर जा रहा था घर पहुंचने से पहले ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे कुचल दिया और इसके बाद पिकअप वाहन भी कुछ मीटर दूरी पर घिसटते हुए पलट गई। इसमें पिकअप चालक को भी चोट लगी है दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलने के बाद मौके पर रामानुजगंज की पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button