Uncategorizedबलरामपुर

पैसे के लेनदेन को लेकर भतीजे नें की हत्या, पुलिस ने आरोपी भतीजे को किया गिरफ्तार ,भेजा जेल, शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है मामला…

बलरामपुर न्यूज़ डेस्क– जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमारी में एक महिला की अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पुलिस ने सुलझा लिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतका का भतीजा ही निकला जिसने 2 हजार रुपए के लिए अपनी चाची की हत्या कर दी है।


मृतिका का नाम पतंगों बाई था जिसे ग्राम पंचायत की तरफ से पीएम आवास दिया गया था पीएम आवास के निर्माण में ही उसका भतीजा अमरदीप राजमिस्त्री के रूप में काम कर रहा था और इसी काम में उसका दो हजार का भुगतान बचा हुआ था। महिला के पास पैसे नहीं रहने के कारण वह अपने भतीजे को पैसे नहीं दे पा रही थी और आरोपी बार-बार उसे इसके लिए परेशान कर रहा था घटना के दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी चाची की टँगिया मारकर हत्या कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button