क्राइमबलरामपुर

नाबालिग छात्रा के साथ में मारपीट करने वाला,, अब सलाखों के पीछे…

बलरामपुर जिले के करौंधा थाना क्षेत्र के श्रीकोट के पास स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा का बाल खींच कर प्रतीक्षालय में ले जाकर बुरी तरह मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

छात्रा रोजाना की तरह अपने स्कूल जा रही थी और बस से जैसे ही उतरी आरोपी राहुल लकडा और उसका दोस्त छात्रा को खींचकर प्रतीक्षालय में ले गया और वहां ले जाकर बुरी तरह उससे मारपीट किए। एक आरोपी छात्रा का बाल खींच कर उसके साथ मारपीट कर रहा था जबकि उसका दूसरा साथी वीडियो बना रहा था मारपीट का यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया और मामला दर्ज करते हुए आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button