छत्तीसगढ़दुर्घटनाबलरामपुर

मछली मारने गया युवक नदी में बहा बच्चे सुरक्षित,,,प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद…

राजपुर।ग्राम परसवार कला में दोहपर के समय मछली मारने के लिए गए एक युवक अपने बच्चों के साथ नदी पार करने के दौरान बह गया जबकि उसके बच्चे सुरक्षित है।जानकारी लगते ही सूरजपुर से गोताखोर बुलाकर व्यक्ति की तलाश की जा रही है।


     घटना दोपहर 2:30 बजे के लगभग की है,जहाँ थाना राजपुर ग्राम नवकी निवासी विजय मलार पिता जोगी मलार 45 वर्ष अपने तीन बच्चों के साथ परसवार कला महान नदी में मछली मारने के लिए गया था।विजय अपने तीनो बच्चों के साथ नदी पर कर रहा था तभी नदी के तेज बहाव में में आने से बह गया जबकि उसके तीनो बच्चे तैरकर नदी पार करने में सफल रहे। विजय मलार ग्राम परसवरकला के भलुलातापारा पखनापारा अपने ससुराल में था और आज वह मछली मारने के लिए अपने बच्चों के साथ महान नदी में गया था।जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुँच गई और सूरजपुर से गोताखोर मंगाया गया।गोताखोरों की मदद से व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button