“रामानुजगंज में तेंदुए और भालू की खाल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, वाड्रफनगर में हाथी दांत तस्करी करते तीन आरोपी दबोचे गए”

वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: रामानुजगंज और वाड्रफनगर में तेंदुआ, भालू की खाल और हाथी दांत के साथ आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज और वाड्रफनगर में वन्यजीव तस्करों के खिलाफ वन विभाग और वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की। इस दौरान तेंदुए और भालू की खाल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं हाथी दांत की तस्करी करते हुए तीन अन्य आरोपियों को भी पकड़ने में सफलता मिली।
रामानुजगंज: तेंदुआ और भालू की खाल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के पल्टन घाट के पास वन विभाग और वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तेंदुआ और भालू की खाल तस्करी में लिप्त दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:


1. अनिल कुमार (निवासी: बभनी, उत्तर प्रदेश),2. रामबचन (निवासी: पुरानडीह)
बरामदगी:
तेंदुआ की खाल: 2 नग
भालू की खाल: 1 नग
वन विभाग के एसडीओ संतोष पाण्डेय ने बताया कि शनिवार शाम को राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम और वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल टीम को सूचना मिली थी कि पल्टन घाट इलाके में वन्यजीवों की खाल की तस्करी होने वाली है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया, “मामले की जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।”
वाड्रफनगर: हाथी दांत के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
वाड्रफनगर रेंज में हाथी दांत की तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम और वाड्रफनगर वन विभाग के संयुक्त समन्वय से की गई।
गिरफ्तार आरोपी:


1. मोहन सिंह (निवासी: सोनहत)2. लक्ष्मण सिंह (निवासी: महुआडंड)
3. दिलदार सिंह (निवासी: गोवर्धनपुर)
बरामदगी:हाथी दांत
वाड्रफनगर के एसडीओ अनिल पैकरा ने बताया कि टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि हाथी दांत की तस्करी की योजना बनाई जा रही है। इसके बाद घेराबंदी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में वन्यजीव उत्पादों की कीमतें
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में वन्यजीवों के अंगों और खालों की कीमतें काफी अधिक होती हैं।
तेंदुआ की खाल: 40–50 लाख रुपये प्रति नग लगभग
भालू की खाल: लगभग 70 लाख रुपये प्रति नग लगभग
हाथी दांत: 5 लाख रुपये प्रति किलो लगभग
वन विभाग की सक्रियता
वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल टीम और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम की लगातार सक्रियता से बलरामपुर जिले में वन्यजीव तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो रही है। इन अभियानों का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण और अवैध तस्करी पर पूर्ण रूप से रोक लगाना है।
एसडीओ संतोष पांडे (रामानुजगंज) ने कहा, “हमने तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में जो भी अपराधी संलिप्त हैं, उनकी पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
एसडीओ अनिल पैकरा (वाड्रफनगर) ने बताया, “तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हाथी दांत बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बड़ी सफलता है।”
वन्यजीव तस्करी पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए तस्करों पर शिकंजा कसा


