हज यात्रियों के सम्मान में हुआ कार्यक्रम आयोजित,मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी शुभकामनाएं…

रायपुर । राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (मेकाहारा) के ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों को हज यात्रियों को संबोधित करते हुए मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि हज इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो त्याग, समर्पण और भाईचारे का संदेश देता है।
कार्यक्रम के दौरान हज यात्रियों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। सभी यात्रियों ने इस पवित्र यात्रा के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ करने की बात कही।
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य हज यात्रियों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें यात्रा से जुड़ी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी हज यात्रियों के सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।



