बलरामपुर

भिलाई खुर्द में फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर चोटिल होने के बावजूद पहुंचे सांसद प्रतिनिधि, किया पुरस्कार वितरण….

राजपुर -भिलाई खुर्द में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो चुका है, सन् 1993 से स्वतंत्रता दिवस पर भिलाई खुर्द में मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जाता है इस आयोजन के समापन अवसर पर चोटिल होने के बावजूद मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता ने भी शिरकत की, वहीं इस आयोजन की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमला प्रसाद कर रहे थे, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री हरिकिशन पैकरा व केपी प्रेमी, सरपंच रविशंकर टेकाम, बरियों सरपंच पति मोहन राम, सरपंच भिलाई व उपसरपंच सुरेश यादव के आतिथ्य में संपन्न हुआ।समापन अवसर पर प्रथम पुरस्कार 7 हजार द्वितीय पुरस्कार 5 हजार के साथ-साथ सांसद प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता नें विजेता टीम को 1000 और उपविजेता टीम को 500 रुपए का नगद इनाम दिया है,इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह से दूरभाष पर बात करते हुए विजेता व उपविजेता टीम को ड्रेस व खेल सामग्री दिलाने की भी घोषणा की गई है तथा आने वाले समय में पंचायत मद से यहां मंच निर्माण कार्य कराने का भी आश्वासन दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button