बलरामपुर

कलम बंद आंदोलन के लिए तैयार अभियंता, बुधवार तक का दिया अल्टीमेटम…

बलरामपुर– ग्राम पंचायत करजी में 11 अगस्त को पुलिया का निरीक्षण करने पहुंची आरईएस विभाग के जांच टीम से मारपीट के मामले में अभियंता संघ ने आज कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कारवाई की मांग की है।

घटना के दूसरे दिन 12 अगस्त को अभियंता संघ ने राजपुर थाने में 10 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज अभियंता संघ ने आज जिला मुख्यालय में कलेक्टर इंद्रजीत एस चंद्र वाल और पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। अभियंता संघ ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है 2 दिन तक कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने बुधवार से कलम बंद आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button