NH 343NH433prtappurअबकारीअम्बिकापुरगढ़वाबलरामपुरबिलासपुर

रामानुजगंज में निकली बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

रामानुजगंज में बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़


रामानुजगंज। वैशाख कृष्ण पक्ष सप्तमी के अवसर पर नगर में बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। गाजे-बाजे, भक्ति गीतों और जयघोष के बीच निकली इस यात्रा में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


कन्हर नदी तट स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर से गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे विधिवत पूजा-अर्चना और बाबा श्याम के आकर्षक श्रृंगार के साथ निशान यात्रा की शुरुआत हुई। आयोजन समिति “श्याम कराने वाले श्याम” के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।


निशान यात्रा श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए देर शाम रानी सती मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान बाबा श्याम का सुसज्जित रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु पूरे मार्ग में जयकारे लगाते हुए चलते रहे।
यात्रा में नगर के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति भाव में लीन दिखाई दिए। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। रामानुजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू अपने दल-बल के साथ मौके पर तैनात रहे, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।


यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि नगर में सामाजिक समरसता और उत्साह का भी संदेश देता नजर आया।

Related Articles

Back to top button