नव नियुक्त कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राजेन्द्र श्रीवास का शिवपुर में भव्य स्वागत

नव नियुक्त कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राजेन्द्र श्रीवास का शिवपुर में भव्य स्वागत
शिवपुर, बलरामपुर। बलरामपुर जिले के नव नियुक्त कार्यवाहक जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र श्रीवास के प्रथम आगमन पर शिवपुर क्षेत्र के समाजबंधुओं द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर रामचंद्रपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्री महेन्द्र श्रीवास भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने दोनों पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। उपस्थित लोगों ने इसे केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि समाज की एकता, संगठन और सामाजिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।
समारोह में वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री राजेन्द्र श्रीवास के नेतृत्व में समाज शिक्षा, संगठन, सामाजिक जागरूकता तथा युवाओं के विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। वहीं श्री महेन्द्र श्रीवास ने समाज को संगठित रखने तथा प्रत्येक परिवार को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के अपने संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर समाजजनों ने एक स्वर में कहा कि समाज की प्रगति और उन्नति आपसी सहयोग, सम्मान एवं संगठन की भावना से ही संभव है। शिवपुर के समाजबंधुओं द्वारा किया गया यह स्वागत एवं सम्मान समारोह सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिला सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने समाज की मजबूती और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


