कोरिया

पूजा पैकरा आत्महत्या प्रकरण में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग तेज, सर्व आदिवासी समाज ने कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

कोरिया। बैकुंठपुर में आदिवासी समाज की बेटी पूजा पैकरा की आत्महत्या प्रकरण में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं मामले में सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व विधायक एवं सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक गुलाब कमरो के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

कलेक्टर को ज्ञापन सोंपते हुए

ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने मामले में दर्ज एफआईआर के सभी नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, आईसी मार्ट के कथित अवैध निर्माण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों को कठोर दंड दिलाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से कहा कि मामले की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो सर्व आदिवासी समाज लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने “आदिवासी बेटी को न्याय मिले, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो” के नारे भी लगाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, कंवर समाज के जिलाध्यक्ष मनियार सिंह, आदिवासी कांग्रेस एमसीबी के जिलाध्यक्ष अमोल सिंह, जनपद अध्यक्ष बैकुंठपुर उदय प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, जनपद सदस्य प्रकाश चंद्र पैकरा, डॉ. आर.एस. चंदे, अमर सिंह, जितेंद्र पैकरा, अविनाश पाठक, सुरेश इक्का सहित सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button