बैज से मिले ब्लॉक अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बनी रणनीति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को मनेंद्रगढ़ में संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित के मुद्दों की दी जानकारी…

मनेंद्रगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों, जनहित के मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान श्री मिश्रा ने मनेंद्रगढ़ शहर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन की सक्रियता की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दी। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने को लेकर चर्चा हुई।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मार्गदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। उनके नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ शहर में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर लगातार संगठन को सक्रिय करने के साथ जनहित के विषयों को प्राथमिकता दे रही है। आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और व्यापक करते हुए प्रत्येक वार्ड एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय और संगठित किया जाएगा। मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं ने संगठन की मजबूती के साथ जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का मार्गदर्शन, कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का विश्वास कांग्रेस की ताकत है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में मनेंद्रगढ़ शहर में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।
इस अवसर पर लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस नेता व्यंकटेश सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री स्नेहिल शुक्ला तथा जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी भावेश जैन उपस्थित रहे। व्यंकटेश सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को लगातार मार्गदर्शन और नई ऊर्जा मिल रही है। वहीं स्नेहिल शुक्ला ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष को आवश्यक बताया। भावेश जैन ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और जनता की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।



