बलरामपुर को मिले 5 नए निरीक्षक, पुलिस मुख्यालय ने बड़े पैमाने पर किया तबादला

पुलिस मुख्यालय ने किया निरीक्षकों का बड़े पैमाने पर तबादला, बलरामपुर जिले को मिले पांच निरीक्षक
बलरामपुर-रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने निरीक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को पांच नए निरीक्षक मिले हैं। इन निरीक्षकों को अलग-अलग जिलों और पुलिस मुख्यालय से बलरामपुर जिले में पदस्थ किया गया है।
तबादला सूची के अनुसार अभिषेक महोबिया, रामचंद्र साहू और मनीष कुमार नेताम को जिला कांकेर से जिला बलरामपुर-रामानुजगंज भेजा गया है। वहीं रवि सिंह, निरीक्षक, अअवि, पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर से बलरामपुर-रामानुजगंज पदस्थ किए गए हैं।

इसी क्रम में अमित कुमार तिवारी, निरीक्षक, जिला रायगढ़ से स्थानांतरित होकर जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में पदस्थ होंगे।
निरीक्षकों की नई पदस्थापना से जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। तबादला आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।



