छत्तीसगढ़बलरामपुर

राजपुर को जिला बनाने को लेकर आंदोलन तेज,,,विशाल रैली के साथ सौपा ज्ञापन…

राजपुर।राजपुर को जिला बनाने की मांग को लेकर आज सर्वदलीय संघर्ष समिति ने जमकर प्रदर्शन किया।विश्राम गृह के सामने सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगों ने धरना दिया जिसके बाद सभी माँ महामाया मंदिर प्राँगण पहुंचकर पूजा अर्चना कर माँ महामाया का आशीर्वाद लेकर पूरे नगर में रैली निकालते हुए अनुविभागीय कार्यालय पहुँचकर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा।

राजपुर को जिला बनाने के लिए अब संघर्ष तेज कर दी गई है।इस संबंध में पिछले दिनों एक बैठक आयोजित की गई थी जिसके बाद आगे की रणनीति तय की गई थी।बैठक में राजपुर को जिला बनाने के लिए सर्वदलीय जिला बनाओ संघर्ष समिति का गठन करते हुए नगर के सामाजिक कार्यकर्ता अशोक अग्रवाल को संयोजक बनाया गया था। आज सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले व संयोजक अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में राजपुर को जिला बनाने के लिए नगर में बाजे गाजे के साथ भव्य रैली का आयोजन कर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रैली में राजपुर शंकरगढ़ कुसमी एवं आसपास क्षेत्रों के सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता दिखाई।


   

पूर्व संसदीय सचिव ने दिया समर्थन:-
      सामरी के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव और भाजपा के वरिष्ठ नेता सिद्धनाथ पैकरा ने भी जिला बनाने की मांग का समर्थन दिया।उन्होंने सर्वदलीय संघर्ष समिति के साथ जाकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।सिद्धनाथ पैकरा ने कहा कि साल 2013 में जब भाजपा की सरकार थी तो कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष स्व नन्दकुमार पटेल ने इसे जिला बनाने की बात कही थी उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो उनके वादे को भूल गई लेकिन अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो वो इसे जिला जरूर बनाएंगे।

   

जब तक जिला नही तब तक संघर्ष जारी  :-
       राजपुर को जिला बनाने के लिए गठित जिला बनाओ सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक अशोक अग्रवाल ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नही हो जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आगामी आने वाले समय में सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों साथ सभा करेंगे तत्पश्चात आगे हड़ताल,भूख हड़ताल चक्काजाम जैसी आंदोलन भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजपुर को जब तक जिला का दर्जा नहीं मिल जाता तब तक अनवरत रूप से आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान नगर के समाजसेवी व समिति के संयोजक अशोक अग्रवाल सहित कैलाश अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष सहदेव राम नगर पंचायत सुरेंद्र गुप्ता टिल्लू पांडे सत्येंद्र अग्रवाल सुनील गुप्ता बबलू सोनी अजय यादव महेंद्र गुप्ता सुनील अग्रवाल विश्वास गुप्ता राजेंद्र सिंह मंजू अग्रवाल परशुराम भगत रवि सिंह मरावी ललित भगत संजय ठाकुर अरुण सोनी राजू जायसवाल रंजीत सोनी संजय सोनी श्रवण भारती कृष्णा टोप्पो बबलू यादव नंदकिशोर सोनी रत्नाम्बर मिश्रा धनंजय गुप्ता कन्हाई राम भीम सिंह गुड्ड विभु जायसवाल कृष्णा सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं व्यापारिक बंधु उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button