छत्तीसगढ़बलरामपुर

शादी का झांसा दे जीजा के भाई ने किया दुष्कर्म,,,अब गया सलाखों के पीछे…

राजपुर।शादी का झांसा देकर जीजा के भाई ने युवती से दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया है।प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
          जानकारी के अनुसार घटना चिलमाकला महानपारा की है आरोपी दिलीप कुजूर निवासी अरगोती थाना लखनपुर जो प्रार्थिया का जीजा का भाई लगता है।युवती से शादी करूंगा कहकर अपने घर बुलाया और अपने बाबा के घर में रखकर कई बार गलत काम किया।प्रार्थीया की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया एवं इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी कुसमी रितेश चौधरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजपुर अखिलेश सिंह के निर्देश पर टीम रवाना होकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।पुछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म करना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(ढ),506 के तहत कार्यवाही की है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, आरक्षक प्रमोद यादव, प्रबोध मिंज, नरेन्द्र कश्यप महिला आरक्षक अनुपमा कपूर, शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button