
राजपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने ओम प्रकाश जायसवाल को बलरामपुर जिले के नए जिला भाजपा अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
ओम प्रकाश जायसवाल भाजपा के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं साथ ही संगठन में उनका अच्छा पकड़ भी रहा है।अविभाजित सरगुजा के प्रखर नेता रहे स्वर्गीय रवि शंकर त्रिपाठी के करीबी रहे ओम प्रकाश जायसवाल संयुक्त सरगुजा के जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पद पर रहे जिसके बाद नवगठित जिला बलरामपुर के जिला पंचायत के कृषि समिति के सभापति के पद पर उन्होंने अपनी सेवाएं दी। संगठनात्मक दृष्टिगत सरगुजा जिले में जिला भाजपा के जिला मंत्री व जिला महामंत्री रहे तथा नवगठित जिला बलरामपुर के पहले जिला महामंत्री जिसके पश्चात जिला उपाध्यक्ष के पद पर इन्होंने कार्य किया। जिलाध्यक्ष बनने से पूर्व इस सत्र में महामंत्री का दायित्व निभा रहे थे। कल शाम 13 जून को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त रहा। आज पूरे दिन स्वागत करने वालों का तांता लगा रहा जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है उसको मैं पूरी निष्ठा से निर्वाह करूंगा।उन्होंने कहा कि 2023 के आगामी विधानसभा चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी हम लोगों पर है ऐसे में वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से एवं सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।


