बलरामपुर

अंतर राज्य सीमा से3 लाख रुपए की अवैध शराब तस्करी करते हुए पुलिस ने किया जप्त पुलिस की बड़ी कार्यवाही

बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही अंतर्राज्यीय से अवैध शराब परिवहन करते थाना रघुनाथनगर पुलिस ने पिकअप सहित कुल 50 पेटी जिसकी मार्केट वैल्यू लगभग 3 लाख 21 हजार 720 रुपये की अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है। सरगुजा रेंज में नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव द्वारा रेंज के समस्त पुलिस अधीक्षकों एवं थाना प्रभारियों को अवैध शराब एवं मादक पदार्थ के परिवहन एवं बिक्री पर सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। इसी तारतम्य में 21 अक्टूबर 2021 को मुखबीर के जरिए सूचना मिली कि एक पिकप वाहन में अवैध शराब लोड कर ग्राम सासन, जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ रघुनाधनगर की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही जिले वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामकृष्ण साहू के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन मे रघुनाथनगर थाना प्रभारी कृष्णा पाटले द्वारा टीम गठित कर उक्त पिकप वाहन की घेराबंदी कार्यवाही हेतु रवाना किया गया जो पिकप वाहन क्रमांक UP 64 BT 2064 के चालक द्वारा पुलिस की घेराबंदी देख थाना प्रभारी रघुनाथनगर की गाड़ी को ठोकर मारकर निकल गया।जिसका पीछा करते हुए पिकअप वाहन को ग्राम आसनडीह के जंगल के रास्ते में घेराबंदी कर रोका गया। जहां आरोपी चालक एवं उसका साथी अंधेरा व घना जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गये। पिकप वाहन में कुल 50 पेटी अंग्रेजी शराब भरा हुआ था जिसमें जप्त शराब गोवा अंग्रेजी शराब का 44 पेटी,  नंबर 01 02 पेटी,  मिरीण्डा का 04 पेटी कुल मात्रा 450 लीटर कीमती 3 लाख 21 हजार 720 रुपए का जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट की तहत कार्यवाही किया गया है। मौके से फरार आरोपी चालक एवं उसके साथी का पतासाजी किया जा रहा है।
इस कार्यवाही में रघुनाथनगर थाना प्रभारी कृष्णा पाटले, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र राय, सामुदान टोप्पो, आरक्षक संजय जायसवाल, सुरेन्द्र उईके, मनोज गुप्ता, हीरासाय आर्मो, शंकर सोनी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button