छत्तीसगढ़बलरामपुर

प्रशासन के संयुक्त टीम ने की छापामार कार्यवाही,,,किया 88 क्विंटल धान किया जप्त…

कुसमी। धान खरीदी प्रारंभ होने के साथ ही बिचौलियों की चांदी हो जाती है।बिचौलिए अलग अलग किसानों से औने पौने दाम पर धान खरीदी कर उसे मंडी में बेच देते हैं।गत सोमवार को कुसमी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी,एस०डी०ओ०पी रितेश चौधरी ,तहसीलदार,खाद्य निरीक्षक,मंडी निरीक्षक एवं पटवारियों के संयुक्त टीम के द्वारा 4 अलग अलग स्थानों में छापामार कार्यवाही करते हुए 88 क्विंटल धान जप्त किया है।कार्यवाही में कृषक अमरूत,धनेशपुर निवासी से 75 बोरी (30 क्विंटल) कोरंधा ग्राम निवासी से 70(28 क्विंटल) बोरी अवैध धान ट्रेक्टर सहित जब्त कर थाना के सुपुर्द किया गया।व्यापारी अंगद प्रसाद के गोदाम व घर से 69 बोरी अवैध धान एवं लक्की गुप्ता के दुकान से 6 बोरी (30 क्विंटल)अवैध धान जब्त किया गया। कुल 88 क्विंटल,220 बोरी अवैध धान जब्ती की कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button