सड़क हादसे में युवक ने गंवाई जान घर में पसरा मातम

सूरजपुर. रविवार की देर शाम एन एच 43 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई . जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है . इस घटना पर जयनगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है की ट्रक खराब होने की कारण बिश्रामपुर से अंबिकापुर क्रेन के जरिए खीचकर ले जाया जा रहा था . लेकिन जयनगर थान क्षेत्र के चट्टीडांड के समीप एन एच 43 पर टोचन टूट जाने की वजह से ट्रक सड़क किनारे खड़ी थी . वहीं क्रेन का ड्राइवर गाड़ी लेकर टोचन लेने चल गया था . इसी बीच शाम लगभग 6 बजे बाइक क्रमांक CG15 CM 9878 पीछे से जाकर टकरा गया. जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई . जबकि दो घायल हो गए . सूचना पर पहुंची जयनगर पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही शव को मच्युरी में रखवा दिया गया था।



